DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा जिला प्रभारी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘सर्वसमावेशी’:कहा- सभी वर्गों का ध्यान रखा गया, आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा

हरदोई में भाजपा जिला प्रभारी शंकर लोधी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘सर्वसमावेशी’ बताया। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। यह बात उन्होंने जिला कार्यालय पर दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। लोधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखता है। उन्होंने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए टैक्स अधिनियम का उल्लेख किया, जो कर प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाएगा। जिला प्रभारी ने जोर देकर कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए नए एम्स (AIIMS) की स्थापना की योजना है। साथ ही, देश के हर जिले में बेटियों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है। तकनीकी विकास के लिए ‘सेमीकंडक्टर’ क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ भारत को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त, एक्सीडेंट क्लेम प्राप्त करने वालों को अब किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना होगा। विपक्ष द्वारा शिक्षा पर बजट बढ़ाने की मांग पर लोधी ने स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार छूट दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, आयुष सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/Wgu3vLa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *