DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:अमेठी में बीएलओ पति-समर्थकों के विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग

अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। इसी क्रम में, भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। यह विवाद बुधवार दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बूथ पर हुआ था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बीएलओ के पति ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र देकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। देर शाम, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र को ट्वीट करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया। आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद नहीं था। शुक्ला ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता खुद स्वीकार कर रहा है कि जिलाध्यक्ष घटना में शामिल नहीं थे, ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा मामले को तूल देना उनकी समझ को दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रवास के दौरान मतदाताओं से प्रारूप 6 भरवा रही थी, तभी कांग्रेस के जिला सचिव ने आकर फॉर्म भरने से मना किया और लोगों को डराया-धमकाया। जब स्थानीय कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद, दुर्गेश तिवारी, उमाशंकर पांडेय, मुन्ना सिंह, प्रवीण सिंह, पिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।


https://ift.tt/PHKvBlp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *