भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में अलीगढ़-हाथरस खंड से विवेक सारस्वत और एटा-कासगंज खंड से राजवीर सिंह राजू को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नामित किया गया है। परिषद के सदस्य ही आगामी दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे। इनके अलावा अलीगढ़ मंडल से चार नामित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें अलीगढ़ से पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, हाथरस से विधायक अंजुला माहौर और एटा से प्रतेंद्र पाल सिंह को शामिल किया गया है। पुराने परिसीमन पर बना पैनल भाजपा संगठन में राष्ट्रीय परिषद का गठन एक जिले से एक सदस्य के सिद्धांत पर किया जाता है। हालांकि प्रशासनिक रूप से हाथरस और कासगंज अलग जिले बन चुके हैं, लेकिन पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के गठन में अब भी पुराने परिसीमन को आधार बनाया है। इसी वजह से अलीगढ़-हाथरस और एटा-कासगंज को संयुक्त खंड मानते हुए सदस्य चुने गए हैं। राष्ट्रीय परिषद में स्थान मिलने के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन स्तर पर इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचे रविवार को आयोजित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के घोषणा कार्यक्रम में अलीगढ़ जिले से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश नेतृत्व के बुलावे पर वर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले और महानगर के संगठनात्मक ढांचे पर भी चर्चा हुई। नई जिला-महानगर कमेटी को लेकर सरगर्मी तेज प्रदेश स्तर से जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब नई जिला और महानगर कमेटियों के गठन को लेकर मंथन तेज हो गया है। दोनों अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं से राय ले रहे हैं और संतुलित टीम बनाने पर जोर है। सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने की कवायद चल रही है। संकेत हैं कि प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन की संस्तुति के बाद जल्द ही नई कमेटियों की घोषणा हो सकती है।
https://ift.tt/RyNloPq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply