भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार 28 दिसंबर को पहली बार मेरठ आ रहे हैं। नोएडा से मेरठ तक उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली से पहले गाजियाबाद फिर गाजियाबाद से मेरठ पहुंचेंगे। मेरठ में पार्टी के नए बॉस का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही इवाया ग्रांड हाईवे पर संगठनात्मक बैठक लेंगे। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सहित राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व अन्य मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। जिसमें लगभग 400 लोग भाग लेंगे। संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार मेरठ आ रहे हैं। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार भी होना है। पहले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। लगभग डेढ़ घंटे बैठक होगी। इसके बाद प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। शाम को क्षेत्रीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी। बैठकों के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश की टीम से लेकर पश्चिम क्षेत्र और जिला-महानगर में विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्त होने हैं। ऐसे में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। काशी टोल से शुरू होगा स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे इसको लेकर काशी टोल प्लाजा परतापुर से उनका स्वागत शुरू हो जाएगा हाईवे पर जगह-जगह पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे इसके बाद पंकज चौधरी बागपत रोड स्थित हर्मन सिटी में भाजपा के क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे । पश्चिम के जिलों से जोड़ेंगे पदाधिकारी पंकज चौधरी मेरठ में मेरठ समेत अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों से के साथ भी एक बैठक करेंगे इन्हीं की तैयारी को लेकर मेरठ में भाजपाई जुटे हुए हैं इसके साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी अपने-अपने स्तर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुड़े हुए हैं। बैठक में ये रहेंगे मौजूद पश्चिम से मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारी, जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे।
https://ift.tt/cL6SnJQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply