भारतीय जनता पार्टी जिला और महानगर मथुरा दोनों इकाइयों की वृंदावन में शुक्रवार की देर शाम होटल रॉयल भारती में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य जिला प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य , विधायक श्री कांत शर्मा, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे तथा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रमाणिक मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने की। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने संगठन मजबूती को अभिनव माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया । वहीं धर्मपाल सिंह ने मथुरा जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों, जिला संयोजकों, मंडल अध्यक्षों व बीएलए-1 के साथ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्रुटिहीन और प्रमाणिक मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है तथा एसआईआर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है। हर घर, हर बूथ तक पहुँच कर यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी बोगस नाम सूची में न रहे। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने वॉर रूम से तकनीकी जुड़ाव, नियमित मॉनिटरिंग, टीमवर्क और बूथ स्तर पर बीएलए-1, बीएलए-2 व बूथ प्रवासी के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क, सत्यापन और त्वरित सूचना आदान–प्रदान से अभियान में पारदर्शिता और गति आएगी तथा संगठन की कार्य दक्षता सिद्ध होगी। पार्टी का बल संगठन और कार्यकर्ता संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक बल उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक सक्रियता के साथ जनता के बीच संवाद बढ़ाए तथा संगठन के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार सेवा, सुशासन और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे आगामी अभियानों में पूरी निष्ठा के साथ जुटकर संगठन को और मजबूत बनाएं। सभी अभियान होंगे सफल: जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ता हैं, और आज की इस सफल बैठक ने साबित किया है कि मथुरा का हर कार्यकर्ता 2025-26 के सभी अभियानों को शत-प्रतिशत सफलता दिलाने को संकल्पित है। उन्होंने क्षेत्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से मथुरा संगठन नई ऊर्जा व उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। संगठन की मजबूती अभियान की सफलता महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही हर अभियान की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन हित और समाज हित के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और अनुशासन ही भाजपा की पहचान है, और इसी ऊर्जा के साथ आगे भी कार्य किए जाएंगे। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जिला प्रभारी आलोक गुप्ता, विधायक मेघश्याम सिंहz विधायक राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, कोसीकला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, सुरेंद्र प्रधान, रामकिशन पाठक, चंद्रपाल कुंतल, योगेश आवा,महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी,अमित पाठक, सत्यपाल सिंह, वीरपाल सिंह भरंगर, ज्ञानेंद्र सिंह, मनोज सौनोठ, रजत वाल्मीकि, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा,ज्ञानेंद्र राणा, नीतू सक्सेना, मनीषा पाराशर,अजय परखम, राकेश तोमर के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
https://ift.tt/ogDjVYB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply