DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही विधायक का आरोप- मतदाताओं के नाम काटे जा रहे:कहा- दबाव में गलत तरीके से फार्म-7 भरवाकर नाम हटाने का हो रहा षड्यंत्र

समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सत्ता के दबाव में अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए फार्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा लालीपुर, सुरहन, दुलमदासपुर और वेदमनपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं में अल्पसंख्यक समुदाय के बूथों पर नियुक्त बीएलओ पर कुछ राजनीतिक दलों के लोग दबाव बना रहे हैं। उनका उद्देश्य लगभग 80 से 100 वैध मतदाताओं के नाम फार्म-7 भरवाकर कटवाना है। जाहिद बेग के अनुसार, एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के तहत सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके सही मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा चुके हैं और अंतिम मतदाता सूची 2026 प्रकाशित भी हो चुकी है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी भारत सरकार (नई दिल्ली), मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त, विंध्याचल मंडल (मिर्जापुर) को पत्र भेजकर शिकायत की गई है। विधायक ने इस कार्रवाई को मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से अनैतिक ढंग से हटाने पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। साथ ही, समस्त बीएलओ को यह आदेश दिया जाए कि वे किसी भी सूरत में या दबाव में किसी वैध मतदाता का नाम सूची से न हटाएं। बीएलओ अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करें एसडीएम भदोही अरुण गिरी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं उनके बीएलए के द्वारा जो फॉर्म 6 व 7 व 8 दिए जा रहे हैं। उन फार्मों को लेने से इंकार न करें। उन फार्मों को प्राप्त कर जांचोंपरांत ही अपने स्तर से उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।


https://ift.tt/H1hLef0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *