भदोही के अभोली ब्लॉक अंतर्गत कुढवा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 9 पर 35 और बूथ संख्या 10 पर 36 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का प्रारूप प्राप्त हुआ है। इस संबंध में बीएलओ रामचंद्र मौर्य से बात करने पर उन्होंने कहा कि ‘फॉर्म ऊपर से प्राप्त हुआ है’। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है, वे सभी गांव के स्थायी निवासी हैं और मतदान के लिए पात्र हैं। इसके बावजूद उनके नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल शहनाज बेगम, शबाना बेगम, अफसाना बेगम, मोहम्मद जलील, मोहम्मद जफर और नूरजहां सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी गांव में मौजूद हैं। उनका आरोप है कि शासन स्तर से लापरवाहीपूर्ण तरीके से उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो उनके नागरिक अधिकारों का हनन है। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और अपील की है कि संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची में यथावत रखे जाएं। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में स्पष्ट जवाब देने की भी अपील की है।
https://ift.tt/wdrhW56
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply