DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में ट्रेन से गिरकर महिला की मौत:गंगा कावेरी एक्सप्रेस से पति के साथ आंध्र प्रदेश से जा रही थी वाराणसी

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को चेन्नई से छपरा जा रही गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह अपने पति श्रीनिवास के साथ आंध्र प्रदेश से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रही थीं। महिला का शव डीह कोईरौना गांव के निकट एक गड्ढे में मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौरी चौकी प्रभारी नथुनी सिंह और उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पति ने वाराणसी में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने बताया कि महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। शुरुआती तौर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के ट्रेन से गिरने की जानकारी उनके साथ यात्रा कर रहे पति श्रीनिवास को नहीं हुई। ट्रेन जब वाराणसी पहुंची, तब उन्हें पत्नी के लापता होने का पता चला। उन्होंने वाराणसी पीआरबी कंट्रोल रूम में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। वाराणसी जीआरपी कंट्रोल रूम ने जीआरपी चौकी भदोही को गंगा कावेरी एक्सप्रेस से एक महिला के लापता होने की सूचना दी। स्थानीय पुलिस और जीआरपी भदोही ने वाराणसी जीआरपी से संपर्क कर घटना की जानकारी साझा की। मृतका के बेटे श्रीराम ने फोटो देखकर अपनी मां की पहचान की। लोगों का मानना है कि महिला संभवतः बाथरूम गई होगी, जहां संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गई। उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पति श्रीनिवास चौरी थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


https://ift.tt/RTE4Ixi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *