DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में घना कोहरा, दृश्यता हुई कम:न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जनजीवन पर पड़ा असर

भदोही में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का असर जारी रहा। सुबह 9 बजे तक आसमान में घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे 8 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह जब लोगों की नींद खुली, तो चारों ओर घना अंधेरा छाया हुआ था। घने कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक भी धुंध छाई रही, जिससे लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। ठंड के कारण लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और अचानक ठंड में भी वृद्धि हुई। हालांकि, नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को कोहरे का असर कम था और सुबह 9 बजे तक सूरज निकल आया था, जिससे लोगों ने राहत महसूस की थी। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर सुबह के समय आसमान में घने कोहरे की चादर छा गई। शीतलहर से गलन बढ़ गई। बढ़ी हुई ठंड के कारण लोगों को अपने शरीर को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढककर निकलना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। सुबह के समय भी चालक वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चलते देखे गए। इसके साथ ही ट्रेनें भी विलंबित चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद भदोही सहित नगर के समाजसेवियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन अलाव जलवाने की व्यवस्था की जा रही है, जहां लोग ठंड से राहत पा रहे हैं।


https://ift.tt/FZVEe9A

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *