DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में कार की टक्कर से समाजसेवी की मौत, VIDEO:दुकान के बाहर हुई घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड, प्रधानी विवाद से जुड़ा मामला

भदोही के धसकरी गांव में कार की टक्कर से समाजसेवी की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान ग्रामीण जन सेवा समिति के प्रबंधक और स्थानीय समाजसेवी कमलकांत दुबे के रूप में हुई है। जब कमलकांत दुबे अपने मकान पर स्थित दुकान का शटर गिरा रहे थे। तभी उन्हें एक अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के तार हाल ही में हुए ग्राम प्रधान के वित्तीय अनियमितता विवाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पढ़िए पूरा मामला मामला भदोही कोतवाली के राजपुर चौकी अंतर्गत धसकरी गांव का है। जहां बुधवार देर रात ग्रामीण जन सेवा समिति के प्रबंधक और समाजसेवी कमलकांत दुबे (पुत्र स्व. रामअधार दुबे) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें एक एर्टिगा कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई, जब कमलकांत दुबे अपने मकान पर दुकान का शटर गिरा रहे थे। परिजन उन्हें भदोही के सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे और क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने रात करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र विवेक कुमार दुबे के अनुसार, हादसे में शामिल अर्टिगा कार मेहीलाल का है, जो ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के चाचा बताए जा रहे हैं। कमलकांत दुबे समाजसेवी होने के साथ-साथ एक क्लिनिक और कार्यालय भी चलाते थे। उन्होंने हाल ही में ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर डीएम से शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर डीपीआरओ संजय मिश्रा द्वारा ग्राम प्रधान का खाता फ्रीज कर दिया गया था। इस मामले में करीब 9 लाख 7 हजार रुपए के गबन का आरोप है। पुलिस इस घटना के पीछे प्रधानी विवाद को एक प्रमुख कारण मान रही है। परिजनों का आरोप और पुलिस कार्रवाई मृतक कमलकांत दुबे के पुत्र विवेक कुमार दुबे ने हादसे में शामिल एर्टिगा कार का नंबर (UP 66 AC 9839) बताते हुए दावा किया कि यह वाहन ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के चाचा मेहीलाल का है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे और क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मेहीलाल और प्रधान मनीष यादव दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रधानी विवाद में हत्या की आशंका कमलकांत दुबे समाजसेवी होने के साथ-साथ ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मुखर थे। उन्होंने हाल ही में जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके आधार पर 9 लाख 7 हजार रुपए के गबन के आरोप में डीपीआरओ संजय मिश्रा द्वारा ग्राम प्रधान का खाता फ्रीज कर दिया गया था। पुलिस इस घटना के पीछे प्रधानी विवाद को कारण मान रही है। मृतक के दोनों पुत्रों—विवेक कुमार दुबे और विजय कुमार दुबे—ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई है। मेहीलाल और प्रधान मनीष यादव हिरासत में कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि पुलिस ने मेहीलाल और प्रधान मनीष यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के दोनों पुत्रों—विवेक कुमार दुबे (32) और विजय कुमार दुबे (34)—ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई है।


https://ift.tt/ZD3ItVR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *