सुरियावां नगर बाईपास स्थित राजकीय राजमार्ग 731-बी पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रिपाठी ने वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता, कुशल प्रशासक और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रहरी थे। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल की। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा स्थापित की। वे भारतीय जनता पार्टी के लिए पथप्रदर्शक रहे, जिनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभय राज सिंह, स्वरूपा बिंद और नसीम खां सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://ift.tt/L1PrJ0H
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply