DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही पुलिस ने 23,864 लीटर अवैध शराब नष्ट की:ऑपरेशन क्लीन के तहत 248 मुकदमों में जब्त देसी व अंग्रेजी शराब नष्ट

भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न थानों से बरामद 23,864 लीटर अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भदोही के आदेश पर संपन्न हुई। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की निगरानी में कराई गई, ताकि कार्रवाई पारदर्शी और नियमानुसार हो सके। 248 मुकदमों में बरामद थी शराब पुलिस के अनुसार, नष्ट की गई शराब जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 248 अभियोगों से संबंधित थी। इनमें थाना भदोही: 3 मुकदमे, थाना चौरी: 64 मुकदमे, थाना ऊंज: 9 मुकदमे, थाना सुरियावां: 125 मुकदमे, थाना दुर्गागंज: 47 मुकदमे दर्ज है। विनष्टीकरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय, थानाध्यक्ष ज्ञानपुर अंजनी राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


https://ift.tt/0yQedra

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *