DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही एसपी ने सराहनीय कार्य पर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित:साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को आयोजित इस परेड में एसपी ने सलामी ली और ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण के निर्देश दिए। नवचयनित आरक्षकों की पीटी/परेड का भी निरीक्षण किया गया और उन्हें अनुशासन व नियमों के प्रति ब्रीफ किया गया। परेड के बाद प्रशिक्षण उस्तादों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराएं। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने 112 टीम, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, निर्माणाधीन बिल्डिंग और रेडियो शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इनमें थाने व डायल-112 पर नियुक्त पुलिसकर्मी, साइबर सेल/थाना साइबर क्राइम पर नियुक्त पुलिसकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा स्वाट एवं सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल थे। इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने उनके उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया।


https://ift.tt/9mz8xAK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *