DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भतीजे ने अपने चाचा को चाकू से गोदकर मारा, मौत:मऊ में शराब के नशे में भाईयों में हुआ था विवाद, महिला समेत चार पर केस दर्ज

मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात में भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हमले में मृतक का सगा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के भाई का इलाज जारी है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह पूरा वारदात बोझी क्षेत्र के खनतिया गांव का है। गांव निवासी रामभवन यादव (42) पुत्र शिवनाथ यादव और उनके बड़े भाई विजयभान यादव (50) शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर पर साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे चचेरे भाई विजेंद्र यादव ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। जब विजयभान यादव ने झगड़े का विरोध किया तो आरोप है कि विजेंद्र यादव ने अपने 15 वर्षीय बेटे को मौके पर बुला लिया। किशोर हाथ में चाकू और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और रामभवन यादव के सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। साथ ही लाठी-डंडे से सिर पर भी हमला कर दिया। रामभवन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए विजयभान यादव को भी गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ सदर अस्पताल ले गए। लेकिन जहां चिकित्सकों ने रामभवन यादव की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन घायल को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। विजयभान यादव का इलाज जारी है। मृतक रामभवन यादव के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी संगीता यादव की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/qXpRksg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *