DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भगवान श्रीकृष्ण संग युवती ने लिए सात फेरे:गांव वाले बने बाराती; बदायूं में पिता बोले– प्रसाद में अंगूठी मिली, तभी पति मान लिया

बदायूं में 28 साल की पिंकी शर्मा ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह कर लिया। जीजा का परिवार बाराती बनकर आया। पूरे गांव ने घराती की भूमिका निभाई। परिवार ने विवाह की पूरी रस्में पूरी कीं। पिंकी ने प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे भी लिए। पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और श्रीकृष्ण की बचपन से ही भक्त हैं। मां ने कहा कि पहले थोड़ा अजीब सा लगा, लेकिन बेटी की खुशी के लिए मानना ही पड़ा। पूरा मामला बदायूं से 65 किलोमीटर दूर इस्लामनगर थाना क्षेत्र का गांव ब्यौर कासिमाबाद का है। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। गांव वाले उसे पिंकी को मीरा कहने लगे हैं। विवाह का शनिवार को हुआ। रविवार सुबह के समय विदाई हुई और पिंकी अब अपने घर में ही रह रही हैं। कार में श्रीकृष्ण दूल्हा बनकर सवार हुए, पूरी बारात निकली
शनिवार को पिंकी शर्मा का घर पूरी तरह सजाया गया। पास में ही मंडप बनाया गया। पिंकी के जीजा कार लेकर आए। फिर सवा सौ बाराती तैयार हुए। श्रीकृष्ण की मूर्ति को दूल्हे की तरह संवारा गया। बारात जब पिंकी शर्मा के घर पहुंची तो द्वार पूजा हुई। श्रीकृष्ण की मूर्ति गोद में लेकर खुद पिंकी स्टेज पर चढ़ीं। पहले पिंकी ने श्रीकृष्ण को जयमाल डाला, फिर श्रीकृष्ण को दूसरा माला चढ़ाकर पहना। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने नृत्य पेश किया। फिर सिंदूर दान हुआ। पूरे गांव के लिए खाना बना।
पहले 3 तस्वीरों में देखिए विवाह.. जानिए शादी को लेकर परिवार और पिंकी शर्मा ने दैनिक भास्कर से क्या कहा… दैनिक भास्कर की टीम पिंकी शर्मा के गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंची। घर पर सजा हुआ था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ जमा थी। हमने पिंकी शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि पिंकी सबसे छोटी संतान है। वह बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति की रही है। वह कहते हैं– पिंकी मेरे साथ अक्सर वृंदावन जाती थीं। लौटकर आने पर, कुछ महीने बीतते ही फिर से जाने की जिद करने लगतीं। धीरे-धीरे मन में कान्हा को ही अपना सर्वस्व मान बैठीं। सुरेश चंद्र शर्मा की पांच संतानें हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा योगेंद्र (40), अन्नू शर्मा (36), मुनेंद्र शर्मा (32), निखिल शर्मा (30) और सबसे छोटी पिंकी शर्मा (28) है। पिता सुरेश ने कहा– करीब चार महीने पहले बांके बिहारी मंदिर में पिंकी ने ऐसा अनुभव किया, जिसने उनका जीवन बदल दिया। प्रसाद लेते समय उनके आंचल में शुद्ध सोने की एक अंगूठी भी आई। पिंकी ने इसे कान्हा का आशीर्वाद माना और उसी दिन तय कर लिया कि वह किसी मानव से नहीं, केवल कान्हा से ही विवाह करेंगी। कुछ समय पहले बीमारी के दौरान पिंकी ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को चकित कर दिया। भारी विग्रह को गोद में लेकर वृंदावन और फिर गोवर्धन की परिक्रमा पूरी की। चमत्कारिक रूप से उनकी तबीयत भी सुधर गई। बारात, हल्दी, फेरे… सब कुछ परंपरा जैसा शनिवार को गांव में पूरा विवाह समारोह पारंपरिक तरीके से हुआ। बारात भी आई, दावत भी हुई और सभी रस्में निभाई गईं। पिंकी के चचेरे जीजा इंद्रेश कुमार ने कान्हा की ओर से दूल्हे पक्ष की भूमिका निभाई। पूरा गांव इस अनोखी शादी का हिस्सा बना। पिंकी बोलीं– जीवन भगवान को ही समर्पित शिक्षा-शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई अपनी जगह है, पर मेरी रुचि भक्ति में है। कान्हा ने ही यह मार्ग दिखाया, वही अब जीवन की डोर संभालेंगे। पिता ने कहा– प्रॉपर्टी में बेटी को हिस्सा देंगे पिता सुरेश चंद्र ने अपनी बेटी की खुशी में पूरा समर्थन दिया और बेटों की तरह ही प्रॉपर्टी में हिस्सा देने का ऐलान किया। मां रामेन्द्री ने कहा- “शुरू में थोड़ा अजीब लगा, पर बेटी का फैसला भक्ति से भरा था, इसलिए खुशी-खुशी शादी करा दी।” चा-ताऊ, भाई-बहन, सभी ने पिंकी के इस निर्णय को स्वीकार किया। ———————– ये खबर भी पढ़िए- इंस्पेक्टर ने महिला-सिपाही को देखते ही खुद को गोली मारी:चर्चा- 3 लाख का हार, आई-फोन दिलवाया, अब 25 लाख मांग रही थी यूपी के जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। शुरुआत में मामला महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड का बताया जा रहा था। लेकिन, इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी शर्मा पर हत्या करने या करवाने की एफआईआर करवाई है। पूरी खबर पढ़िए


https://ift.tt/5wcIkyY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *