आगरा में रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें विप्र कल्याण आयोग के गठन और रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान बैठक में पत्रिका ब्रज माधुर्य भाग-2 का विमोचन किया गया। और भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश की पुरजोर माँग उठाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं बीडी शर्मा ने कहा-ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। ब्राह्मणों के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने कहा-कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिलने की गारंटी होती है, लेकिन सबसे बड़े लोकतंत्र का दावा करने वाले भारत के नेता ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ घोर भेदभाव करते हैं। पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से जुटे विप्र बंधुओं ने भाग लिया।
https://ift.tt/DxtVZsw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply