DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ब्रेकर की मांग पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम:आए दिन हादसे पर विरोध-प्रदर्शन, मऊ पुलिस के आश्वासन के बाद बहाल हुआ यातायात

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी मोड़ पर ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर हलधरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। यह चक्का जाम हलधरपुर से बेलौझा जाने वाली सड़क पर गहनी मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के विरोध में किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वे काफी नाराज हैं। ग्रामीणों का गुस्सा 5 फरवरी की देर शाम हुई एक दुर्घटना के बाद बढ़ गया था। उस दिन गहनी मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक और मैजिक वाहन की टक्कर हो गई थी, जिसमें 22 वर्षीय युवक प्रियांशु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि यदि सड़क पर ब्रेकर होता तो हादसों में कमी आ सकती है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगले पांच दिनों के भीतर गहनी मोड़ पर ब्रेकर लगवा दिया जाएगा। पुलिस के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना चक्का जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण लगातार हो रही दुर्घटनाओं और ब्रेकर न होने के कारण सड़क जाम कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।


https://ift.tt/Ne1VLQ5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *