मध्य प्रदेश के IAS संतोष वर्मा की ओर से ब्राह्मण समाज पर दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर गोरखपुर के ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध किया है। उन्होंने मंगलवार को इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से यह अनुरोध किया गया है कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा को नौकरी से बाहर निकाल दिया जाय। साथ ही ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानून बने ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सके। ब्राह्मण हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता
इस दौरान ब्राह्मण मंच के सदस्यों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्राह्मण आदि काल से राष्ट्र निर्माता व राष्ट्र भक्त रहा है। अपने तपस्या की बल और अनुभवों से देश के साथ विश्व की सेवा की है। ब्राह्मण देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी प्रमुख भूमिका में रहा है। अभाव के बावजूद किया नाम
स्वतंत्रता के बाद अभाव में रहते हुए भी शिक्षा, खेल, राजनीति, चिकित्सा, समाज के समग्र उत्थान कार्य में अपने देश और विदेशों में भी भारत का नाम सर्वोपरि किया है। ब्राह्मण हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले कुछ वर्षों से ब्राह्मण समाज के ऊपर तथा कथित नेताओं /अधिकारियों की ओर से लगातार अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। जिससे ब्राह्मण समाज आहत होता है। हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य के एक IAS अधिकारी ने मंच से ब्राह्मण समाज और मातृ शक्ति पर बेहद अमर्यादित टिप्पणी की गई है। अगर इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो भारत का समाज बिखर कर खण्ड- खण्ड हो जाएगा। गोरखपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने राष्ट्रपति से इस मामले में प्रार्थना की है कि संतोष वर्मा (IAS) को सामाजिक समरसता बिगाड़ने और किसी भी वर्ग विशेष पर अनावश्यक टिप्पणी करने के कारण नौकरी से बाहर किया जाए। साथ ही ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगे। जानिए IAS ने क्या कहा….
संगठन की संयुक्त मंत्री आकृति पांडेय ने बताया कि संतोष वर्मा ने कथित तौर पर कहा था, “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना दे, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।” तिवारी ने इस बयान को ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों का घोर अपमान बताया। इस दौरान ब्राह्मण मंच के उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, महामंत्री अमर नाथ मिश्र, संगठन मंत्री राजेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री आकृति पांडेय, पुष्पलता मिश्रा, योगेन्द्र त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र पांडेय, सुमन तिवारी मौजूद रहें।
https://ift.tt/RzOkLbp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply