DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ब्राह्मण समाज ने UGC कानून का विरोध किया:गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, कानून वापसी की मांग

UGC कानून के विरोध में अब ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोग ग्रेटर नोएडा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज का कहना है कि इस कानून से उनकी सामाजिक और पारंपरिक व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सुशीला शर्मा ने कहा कि UGC कानून वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इसे वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी ही जातिवाद कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कानून वापस नहीं हुआ, तो 2027 और 2029 के चुनावों में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कानून वापस नहीं होता है तो वे अपने बच्चों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता हरीश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से इस कानून को वापस लेने का निवेदन किया। उन्होंने इसे एक चेतावनी भी बताया और कहा कि UGC कानून समाप्त होना चाहिए। शर्मा ने SC/ST एक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि उससे सवर्णों को काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून का दुरुपयोग किया जाएगा और यह सवर्ण बच्चों के भविष्य को खराब कर रहा है।


https://ift.tt/d20EjAN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *