मथुरा की ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान ने बलदेव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दघेंटा में एक निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला ब्रज कला संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से कला उपसिका वन्दनाश्री के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई। इस निःशुल्क कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक विधाओं को सीखा। बच्चों को लोक नृत्य, लोक संगीत, मयूर नृत्य और ब्रज की होली जैसी विभिन्न ब्रज कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्रज परमार्थ संघ के अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ने बताया कि ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा बलदेव क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यशाला में डॉ. अखिलेश यादव, संजीव अग्रवाल, सोनू चतुर्वेदी, करुणा गोयल, लवी सिकरवार, प्राची, खुशबू, सृष्टि, विकास चौधरी, हेमराज सिंह और सोनम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
https://ift.tt/iC3AwmJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply