झांसी में पत्नी की इश्कबाजी से परेशान चल रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी मायके में थी और पति उसे लेने गया था। वहां पत्नी ने आने से मना कर दिया और कहा कि अब मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी। तुमसे कोई लेना-देना नहीं है। पति बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि बहू अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसी ने एक्सीडेंट कराकर बेटे को मरवाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव के पास हुआ है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 4 साल पहले शादी हुई थी मृतक का नाम कमलेश (24) पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा था। वह बरुआसागर के बनगुआं गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया- मेरे बेटे कमलेश की शादी 2021 में एक युवती से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। सबकुछ ठीक चल रहा था। बहू चोरी छुपे छपरा गांव के एक युवक से बात करती थी। इसके बारे में हम लोगों को जानकारी नहीं थी। लगभग 4 महीने पहले बेटे ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बेटा का बहू से विवाद हो गया था। तब हम लोगों को बहू के अफेयर का पता चला। सबने बहू को समझाया था। लगभग दो महीने पहले बहू अपने मायके चली गई थी। आने से मना कर दिया बृजकिशोर ने आगे बताया- कुछ दिनों से बहू को ससुराल बुला रहे थे, लेकिन वो आ नहीं थी। उसका कहना था कि वो अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। शनिवार को बेटा कमलेश उसे लेने के लिए बड़ागांव गया था। वहां पर बहू ने आने से मना कर दिया। कहा कि अब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहेगी। वहां विवाद हो गया। इसके बाद बेटा बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कोंछाभांवर के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज आए। तब हमको लाश मिली। सूचना देने पर नहीं आए बृजकिशोर ने आगे बताया कि हादसे में बहू और उसके परिवार को सूचना दी गई। मगर वे लोग नहीं आए। आरोप है कि बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। उसी ने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए एक्सीडेंट कराया है। अब हम लोग चाहते है कि हमारे बेटे को इंसाफ मिले और आरोपियों पर कार्रवाई हो।
https://ift.tt/wVGaN48
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply