कानपुर में प्रेमी के साथ रह रही गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। घरवाले घर छोड़कर भागने लगे तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस घर पहुंची और महिला के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद कमरे में देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें मौत की वजह ब्लीडिंग आई है। महिला के प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े भी मिले। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। 6 महीने पहले ही वह घर से भागकर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी। मामला बिधनू थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सोशल मीडिया पर मिले, फिर अफेयर हुआ
बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन कस्बे में रहने वाले धर्मवीर की 21 वर्षीय बेटी मानसी की शादी 3 साल पहले कानपुर देहात के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बिधनू के जगदीशपुर गांव निवासी मनीष यादव से हुई। दोनों में बात शुरू हो गई। बातचीत का यह सिलसिला प्रेम में बदल गया। दोनों के बीच अफेयर हो गया। फिर दोनों ने एक साथ रहने में सहमति बनी। करीब 6 महीने पहले मानसी मझावन एक कार्यक्रम में शामिल होने आई। यहां से वह मौका देखकर बॉयफ्रेंड मनीष के साथ भाग गई। पिता ने बिधनू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने मानसी और उसके प्रेमी मनीष को पकड़ लिया। बिधनू थाने में मानसी ने कहा कि वह पति के घर नहीं जाएगी। अपने बॉयफ्रेंड मनीष के साथ रहेगी। पिता बोले- मनीष मेरी बेटी से बात नहीं करने देता था
मानसी के पिता धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस का फोन आया। बताया कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। मैं अस्पताल पहुंचा, फिर यहां से पोस्टमार्टम हाउस गया। बताया कि जब बेटी मनीष के साथ भाग गई थी, तब उसका फोन बंद हो गया था। उसने किसी दूसरे नंबर से फोन किया तो मनीष ने उसे भी छीन लिया था। शनिवार (6 दिसंबर) को मानसी ने मौसी की लड़की आकांक्षा को मनीष के नंबर से फ़ोन किया। उससे उसके जीजा का नंबर मांगा, जब तक आकांक्षा नंबर देती तब तक मनीष ने फिर फोन छीन लिया। मानसी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/U3rxcPy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply