DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बैंक मैनेजर की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला:दो बच्चों के सर से उठा मां का साया, रामसनेही घाट में किराए पर रहता था परिवार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला का शव किराए के मकान में फंदे से लटका पाया गया। मृतका की पहचान रीमा सिंह (पत्नी सुरेंद्र सिंह) के रूप में हुई है। शव घर की छत में लगे हुक से दुपट्टे के सहारे लटका था। घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, मृतका के पति सुरेंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक, सूरतगंज शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। यह परिवार रामसनेहीघाट में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के दिन रीमा सिंह ने सुबह अपने दोनों बच्चों—ईशांत सिंह (कक्षा 7) और आयुष सिंह (कक्षा 3)—को स्कूल भेजा। पति भी ड्यूटी पर गए। दोपहर को बच्चे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोस की छत से झाँकने पर बच्चों ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रामसनेहीघाट के प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्रा ने भी मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे और उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/kze9qlX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *