बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में बेटे से कहासुनी के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के तमोलीपुरवा गांव की है। यहां की निवासी 50 वर्षीय जमुना देवी का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद जमुना देवी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पास के खेत में जाकर खा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला की बिगड़ती हालत देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम जमुना देवी का इलाज कर रही है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
https://ift.tt/IRXG3T1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply