DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बृजभूषण सिंह ने कलराज मिश्र से की मुलाक़ात:पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कहा- UGC पर आपके और मेरे बयान के बाद सरकार ने की मदद

गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके आवास पर मुलाकात की है इस दौरान उन्होंने कलराज मिश्र के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें अंग वस्त्र व बुके भेंट किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कलराज मिश्र को यूजीसी बिल के नए नियमों पर दिए गए उनके बयान के लिए धन्यवाद दिया। इस मुलाकात का वीडियो पूर्व सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। बृजभूषण सिंह ने कलराज मिश्र से कहा- शायद लोगों को जानकारी नहीं होगी कि 1989 में उन्हें विधान परिषद का टिकट बिना मांगे मिला था। उन्होंने यह भी बताया कि 1991 में भी सांसद का टिकट कलराज मिश्र ने ही दिया था, जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने कभी आवेदन नहीं किया था। बृजभूषण सिंह ने कलराज मिश्र के यूजीसी बिल पर दिए गए बयान को देश के लिए हितकर बताया है। उन्होंने कहा उनके बयान के बाद सरकार ने भी मदद की और सॉलिसिटर जनरल ने अदालत में इसका विरोध नहीं किया, जिससे स्थिति बेहतर हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी बिल के नए नियमों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया इससे बहुत अच्छा हुआ क्योंकि देश का माहौल खराब हो रहा था। बृजभूषण शरण सिंह ने सॉलिसिटर जनरल द्वारा कोर्ट में विरोध न किए जाने की जो बात कही है इससे साफ स्पष्ट हो रहा है कि सरकार ने कोर्ट में विरोध नहीं किया और इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने नए नियम पर रोक लगा दी है। पूर्व सांसद ने कलराज मिश्र से एक कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर देने का भी आग्रह किया है।


https://ift.tt/PlvbsfM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *