DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बूथ पर जरा भी ढिलाई नहीं चलेगी बोले- सपा जिलाध्यक्ष:चुनाव में दिखानी होगी ताकत, 2027 में बनाएंगे अखिलेश को सीएम

गोरखपुर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर अपनी पकड़ बनाने के लिए निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का भी संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा की बूथ लेवल पर कोई भी ढिलाई नहीं चलेगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक संघर्षों को लेकर साफ और सख्त रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान एसआईआर और बीएलए-2 से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा वार गहन समीक्षा की गई। नेताओं को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर विधानसभा अध्यक्ष को अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में पार्टी कार्यालय में जमा करने को कहा गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि सभी साथी अपने-अपने बूथों पर पूरी सतर्कता के साथ काम करें। खासतौर पर फार्म-7 को लेकर लगातार निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर जमीनी स्तर पर कमजोरी रही, तो इसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ेगा, इसलिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी। बैठक में नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष पुजारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया गया। मनोनयन के बाद गोरखपुर पार्टी कार्यालय में उनके पहले आगमन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। सबसे पहले नौसढ़ चौराहे पर उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद काफिले के रूप में पार्टी कार्यालय लाया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि पुजारी लाल यादव के मनोनयन से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्य और तेज होगा। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी अब हर मोर्चे पर पूरी ताकत से लड़ने के मूड में है।
नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष पुजारी लाल यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और मजबूती से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और किसी भी कीमत पर समाजवादी विचारधारा से समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, अल्ताफ अंसारी, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, मनुरोजन यादव, रुपावती बेलदार, डॉक्टर संजय कुमार, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब संगठनात्मक कमजोरी नहीं, सिर्फ जमीनी संघर्ष और मजबूती ही एजेंडा होगा।


https://ift.tt/pJfDmQx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *