DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन:डॉ. भोला सिंह ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आवास विकास द्वितीय, टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम, बुलंदशहर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय गुर्जर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। डॉ. सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और खेल उसे सही दिशा देने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जिला पंचायत स्तर पर भी खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, योग गुरु नरेंद्र बंसल, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, सत्येंद्र सिंह, हिमांशु तोमर, अशोक चौधरी, विशाल बंसल, प्रतीक शर्मा, शंकी शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/6qG7uVt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *