DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:बाएं हाथ में लिखा ‘SHEELA’, दाहिने पर गुदा ‘L’; पुलिस की शिनाख्त जारी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की जोखाबाद चौकी अंतर्गत रविवार रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्राम हृदयपुर मोड़ के पास ग्लोबल कंपनी के समीप एक खाली प्लॉट में सड़क किनारे शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाएं हाथ में लिखा ‘SHEELA’ पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसने बाजूदार शर्ट, आसमानी रंग की लोवर बाजूदार जैकेट और सफेद व लाल पट्टी वाली अंडरवियर पहन रखी थी। मृतक के बाएं हाथ पर ‘दिल’ का टैटू बना है, जिसके अंदर अंग्रेजी में ‘SHEELA’ लिखा है। दाहिने हाथ पर ‘L’ गुदा हुआ है। मृतक की शिनाख्त जारी मृतक का रंग गेहुआं, चेहरा लंबा और गाल पिचके हुए हैं। उसकी आंखें, नाक और कान औसत कद के हैं, बाल काले व घने तथा मूंछें मध्यम हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस विवरण से मेल खाते व्यक्ति की जानकारी हो, तो वे कोतवाली सिकंदराबाद से संपर्क करें। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/n7ZPlDy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *