बुलंदशहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय में व्यापारियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि आपात स्थिति में व्यापारी और आम नागरिक तुरंत 112 नंबर पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे किसी भी अवांछित घटना का समय रहते समाधान हो सके। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी 112 शंकर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक डायल 112 रण सिंह ने पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से बताया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने रेलवे संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी दी। राज्यकर उपायुक्त अनमोल कपूर ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 7235001967 साझा किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह और नगर पालिका के सहायक अभियंता अमित गौतम ने भी व्यापारियों को आवश्यक जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। उपनिरीक्षक राजेश यादव और आरक्षी तरुण चौधरी ने पुलिस सहायता डायल 112 के कार्य करने के तरीके से व्यापारियों को विस्तार से अवगत कराया। इस सेमिनार में सभासद बबीता, किशन शर्मा, पूरन चंद वर्मा, निश्चल शर्मा, डॉ. नवीन छाबड़ा, प्रकाश शर्मा पंडित जी, प्रोफेसर सी.बी. सिंह, हितेश कौशिक, रामेश्वर दयाल, गौरव गुप्ता, यामिनी सूद, जे.पी. गुप्ता और चेतन शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक परिवहन अनिल कुमार, उपनिरीक्षक योजना प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी चंद्रपाल सिंह, वचन सिंह, आरक्षी विशेष कुमार, दीपक कुमार, अभय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बनेसिंह, सुशील कुमार, रोहित कुमार, सूरज और नितिन कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष हरीश सिंघल, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग, जिला मंत्री सुशील अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन अग्रवाल, नगर मंत्री यश गोयल और सौरभ गर्ग ने सहयोग किया।
https://ift.tt/D2tZnJ4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply