DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ढकनगला गांव में बुधवार शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान आशिया (35 वर्ष) पत्नी रहीसुद्दीन के रूप में हुई है। वह ढकनगला गांव की निवासी थी और अपने परिवार के साथ रह रही थी। आशिया दो बच्चियों की मां थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम घर के अंदर आशिया का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।


https://ift.tt/kNye2br

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *