बुलंदशहर के नरौरा थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 बंडल बिजली के तार, चोरी करने के उपकरण, 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 5 अवैध चाकू और एक टाटा पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग जनपदों के निवासी है। गिरोह का सरगना राजेश अपने साथियों दलवीर, धनेश, जयकरन, प्रवीन, अनित और विपिन के साथ मिलकर विद्युत पोल से तार चोरी करता था। चोरी किए गए इन तारों को वे अपने साथी सुफियान को बेच देते थे, जो आगे दिल्ली में इन तारों को बेचता था। गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है। गिरोह के सरगना राजेश और धनेश पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य साथियों पर भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि राजेश अपने साथियों के साथ गाड़ी से घूमकर आसपास के जनपदों में हाईटेंशन और एलटी लाइन के तार तथा बिजली के उपकरण चोरी करते थे। चोरी किए गए इन तारों को वे सुफियान को बेच देते थे।
https://ift.tt/tNbErvl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply