बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कई युवकों से अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि विरोध करने पर उसकी पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर, पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित जितेंद्र ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 19 दिसंबर 2021 को शिकारपुर थाना क्षेत्र की कंचन गौतम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी का व्यवहार संदिग्ध हो गया। जितेंद्र का आरोप है कि कंचन गौतम के कई युवकों से अवैध संबंध हैं और वह लगातार मोबाइल के जरिए उनसे संपर्क में रहती है। पति द्वारा इस बात का विरोध करने पर वह आत्महत्या करने की धमकी देती थी। आरोप है कि 8 सितंबर 2025 की सुबह करीब छह बजे पत्नी कंचन गौतम ने अपने कथित प्रेमी बिट्टू उर्फ संदीप और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर जितेंद्र के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ित को पीटा, उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया और घर में रखे सोने के आभूषण, कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। आरोपियों ने घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार कोतवाली देहात और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद मजबूर होकर उसने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/ILCObAW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply