DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

बुलंदशहर में शुक्रवार देर रात अनूपशहर रोड पर महाराजपुर गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार चालक सौरभ भारद्वाज ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कार का एक हिस्सा जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर निवासी सौरभ भारद्वाज बुलंदशहर से अपने घर लौट रहे थे। वह जहांगीराबाद स्थित एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। महाराजपुर गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। सौरभ ने तुरंत कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता के कारण आग को अधिक फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/VcMkALi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *