DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर में घना कोहरा, दृश्यता 10 मीटर:शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट

बुलंदशहर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 10 मीटर रह गई। शीतलहर के प्रकोप के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर चलते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल ऐसे मौसम से राहत न मिलने का अनुमान जताया है। जिले में पिछले कई दिनों से घने कोहरे का असर जारी है। शुक्रवार शाम से ही कोहरे का प्रभाव बढ़ने लगा था। आधी रात तक कोहरा सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे घना होता गया, जो शनिवार सुबह तक बना रहा। सुबह करीब नौ बजे तक हाईवे समेत सभी मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे और शीतलहर के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


https://ift.tt/iRGrVg9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *