बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 17/18 फरवरी 2026 की रात रानीवाला चौराहे के पास एक ऑटो के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान डिबाई थाना क्षेत्र के गोसमी हीरापुर निवासी नीरज पुत्र शीशराम के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाना पाया गया। इस संबंध में मृतक के चाचा देवेंद्र भारद्वाज की तहरीर पर शिकारपुर थाने में मुअसं- 48/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक नीरज की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी गौरव उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया। गौरव उर्फ रोहित अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खखुड़ा गांव का निवासी है, जबकि पूजा गोसमी हीरापुर, डिबाई की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में गौरव उर्फ रोहित ने बताया कि उसके मृतक की पत्नी पूजा से अवैध संबंध थे। एक दिन नीरज ने उन दोनों को एक साथ देख लिया था। इसके बाद गौरव और पूजा ने मिलकर नीरज की हत्या की योजना बनाई। 16 फरवरी की रात को गौरव ने अपने एक अन्य साथी ओमवीर के साथ मिलकर नीरज को एक ट्यूबवेल पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद वे नीरज को रानीवाला चौराहे पर ले गए, जहां गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने नीरज के ऑटो को पलटकर उसकी गर्दन ऑटो के नीचे दबा दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक गमछा (आलाकत्ल) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना शिकारपुर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
https://ift.tt/V8NKTYu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply