DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर पुलिस ने 17 इनामी अपराधी किए गिरफ्तार:जनवरी में हत्या, लूट, डकैती के फरार आरोपियों को भेजा जेल

बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनवरी 2026 माह में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन गिरफ्तारियों में छह अपराधी ऐसे थे जिन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, 11 अन्य अपराधियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ये अपराधी हत्या, लूट, चोरी, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा पुरस्कार घोषित किए गए थे। पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए सतर्क सूचना तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिशों का सहारा लिया।


https://ift.tt/9YW2Ayf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *