DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर के इनायतपुर नहर में मिला अज्ञात पुरुष का शव:गौ सेवक दल की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में बुधवार की सुबह करीब 12 बजे एक नहर से अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। शव नहर में फंसा हुआ था, जिसकी सूचना गौ सेवक दल के सदस्यों ने पुलिस को दी। गौ सेवक दल के समाजसेवी गौरव कौशिक चचूरा और उनकी विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ गौतमबुद्धनगर टीम को इनायतपुर गांव में नहर के पुल के पास एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद गौ सेवक दल ने ककोड़ थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, जिला मंत्री गौरव ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, सौरभ ठाकुर, मोहन, सन्नी ठाकुर और पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।


https://ift.tt/1JukiZA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *