DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुर्का को लेकर शामली में कत्ल पर मौलाना का बयान:सिडनी की घटना भी मानवता पर हमला, सिडनी हत्याकांड को बताया आतंकवादी वारदात

शामली में बुर्का न पहनने को लेकर हुए कत्ल और ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में 12 लोगों को मारे जाने की घटनाओं को मानवता के खिलाफ बताते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ा बयान दिया है। कांधला हत्याकांड पर सख्त प्रतिक्रिया बरेली में बयान जारी करते हुए मौलाना ने जिला शामली के कस्बा कांधला में पति फारूक द्वारा अपनी बीवी और दो बच्चों के कत्ल किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार करने वाली है। इस्लाम में जोर-जबरदस्ती की कोई जगह नहीं मौलाना ने कहा कि इस्लाम अपने अनुयायियों को आसानी से अमल करने की इजाजत देता है। मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दे का हुक्म जरूर है, लेकिन इस्लाम कहीं भी महिलाओं पर जोर-जबरदस्ती या दबाव डालने की इजाजत नहीं देता। महिला को अपने विवेक और ज़मीर के अनुसार लिबास चुनने की आज़ादी है। कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल उन्होंने कहा कि फारूक ने यह कहकर अपनी बीवी और बच्चों का कत्ल किया कि उसकी बीवी बुर्का नहीं पहनती थी। दरअसल उसने सिर्फ अपने परिवार को नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत को खत्म करने का अपराध किया है। कुरान कहता है कि एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। पैगंबर का हुक्म, अच्छा व्यवहार जरूरी मौलाना ने कहा कि पैगंबर इस्लाम ने मर्दों को हुक्म दिया है कि वे अपनी बीवियों के साथ हुस्ने सुलूक यानी अच्छे व्यवहार के साथ पेश आएं। जब इस्लाम इतना साफ संदेश देता है, तो फिर इस तरह के कत्ल की कोई गुंजाइश नहीं बनती। ऐसी घटनाओं से इस्लाम बदनाम होता है उन्होंने कहा कि फारूक ने शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। इस तरह की घटनाओं से मुसलमानों और इस्लाम की छवि को नुकसान पहुंचता है। सिडनी हत्याकांड पर भी कड़ा बयान मौलाना ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई घटना को आतंकवादी घटना बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, यह एक बीमारी है, जिसका खात्मा बेहद जरूरी है। कट्टरपंथ से भटकते नौजवान चिंता का विषय उन्होंने कहा कि कुछ नौजवान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर सही रास्ते से भटक रहे हैं और आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह मुस्लिम समाज और धर्मगुरुओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक आंदोलन की जरूरत मौलाना ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे और भटके हुए नौजवानों को सही रास्ते पर लाने के लिए पूरी दुनिया को मिलकर विश्वव्यापी आंदोलन चलाने की जरूरत है। इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और शांति सिखाता है। कुछ देश सत्ता के दम पर इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपने यहां के हालात पर नजर डालनी चाहिए। मौलाना ने दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए इंसानियत और शांति की अपील की।


https://ift.tt/PNIXD4p

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *