DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब बनारस से चलेगी:8 मार्च 2026 से नए नंबर के साथ होगी परिचालित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे प्रशासन ने राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14223/14224) का टर्मिनल बदलने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परिचालन में सुगमता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है। 8 मार्च, 2026 से यह ट्रेन वाराणसी के बजाय बनारस स्टेशन से नए नंबर के साथ संचालित होगी। टर्मिनल परिवर्तन के बाद, 8 मार्च, 2026 से गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 15138 हो जाएगा। यह ट्रेन अब बनारस-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। यह बनारस से रात 8:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह अपने पूर्व निर्धारित समय और स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार, 9 मार्च, 2026 से गाड़ी संख्या 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नंबर 15137 में बदल जाएगा। यह ट्रेन राजगीर-बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में राजगीर से रात 9:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:15 बजे बनारस पहुंचेगी, बीच के स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समय पर रुकते हुए।


https://ift.tt/TZdy6ja

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *