बहराइच जिले के रानीपुर इलाके में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक वृद्ध पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध के बाएं हाथ की एक उंगली बुरी तरह चबा ली गई। ग्रामीणों ने डंडा मारकर कुत्ते को भगाया। रानीपुर थाना क्षेत्र के भानपुर ग्राम निवासी 76 वर्षीय छोटन रविवार को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। वापस लौटते समय अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण डंडे लेकर दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते ने उनकी उंगली चबा डाली थी। घायल बुजुर्ग को उनके परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल छोटन के भतीजे मुनेश्वर ने बताया कि इलाके में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक है। इससे पहले भी कई लोग इन कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने की मांग की है।
https://ift.tt/9GZWP2A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply