कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर झवैया निवासी महेश कुशवाहा (65) पुत्र स्वर्गीय भग्गीलाल कुशवाहा ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी गजनेर (कानपुर देहात) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महेश कुशवाहा मानसिक रोग से पीड़ित थे और पिछले करीब पांच वर्षों से जे.एस. चौहान अस्पताल, नौबस्ता कानपुर नगर से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पुत्र वीरभान और बहू प्रतिमा के साथ रहते थे, जबकि घर से सटे एक अलग कमरे में उनका निवास था। बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे पुत्र वीरभान अपनी बीज भंडार की दुकान (ग्राम घार, थाना मूसानगर, कानपुर देहात) चले गए थे और बहू घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे महेश कुशवाहा ने अपने कमरे में यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम थाना गजनेर, कानपुर देहात पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/KFXw4si
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply