5 फरवरी को मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड विभाग में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में किया गया। ड्राइव में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने सहभागिता की। गार्गी गर्ल्स स्कूल, हरमिलाप मिशन इंटर कॉलेज (प्रहलाद नगर), दी आर्यन स्कूल (मोदीपुरम बायपास), शार्पपेन पब्लिक स्कूल (इंचौली), के.एस. साकेत पब्लिक स्कूल (साकेत) तथा किड्स सिटी इंग्लिश मीडियम प्ले स्कूल (इंदिरा नगर) के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान बी.एड छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों में शिक्षिका पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए गए। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने अतिथि प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रमों को छात्राओं के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिंह ने विभाग का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया और छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कुल 90 बी.एड छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट ड्राइव का संयोजन डॉ. सीमा अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभम त्यागी द्वारा किया गया। आयोजन में विभाग की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।
https://ift.tt/e2EFAiX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply