DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीड़ी से लगी आग ने ली युवक की जान:देर रात सोते समय हादसा, मजदूरी से पाल रहा था परिवार

बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बीड़ी से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। यह घटना बक्सुपुर मजरे मीननगर गांव में हुई। गांव निवासी बलराम पुत्र स्वामीदीन (लगभग 40 वर्ष) अपने घर के पास बने छप्परनुमा मढ़हा के नीचे सो रहे थे। देर रात अज्ञात कारणों से मढ़हा में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक छप्पर के नीचे सो रहे बलराम आग की चपेट में आ चुके थे और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का सेवन करता था और बीड़ी पीने का आदी था। आशंका है कि बीड़ी से गिरी चिंगारी के कारण ही आग लगी होगी। मृतक की पत्नी रेनू और उनके बच्चों का बुरा हाल है। बलराम के परिवार में एक बेटी बबीता (18 वर्ष) और दो बेटे बबलू (16 वर्ष) तथा गोविंद (12 वर्ष) हैं। मृतक के पास लगभग एक बीघा भूमि थी और वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/UQjuAHt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *