मऊ जिले की सरायलखंसी साइबर पुलिस ने बीटेक में एडमिशन के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के 45,000 रुपये पीड़िता को वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पीड़िता लीलावती देवी पत्नी राजा गुप्ता, निवासी जीवन रेखा हॉस्पिटल, इमलियां चाँदमारी, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बीटेक में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 45,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने के उद्देश्य से थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने सार्थक प्रयास किए। पुलिस की सतर्कता और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, पीड़िता से ठगी गई पूरी 45,000 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता लीलावती देवी ने उच्चाधिकारियों सहित थाना सरायलखंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध किसी के साथ भी और किसी भी प्रकार से हो सकता है। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
https://ift.tt/kbQA2UM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply