DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीजेपी कार्यालय घेराव करने जा रहे कांग्रेसी रोके गए:शास्त्री चौक पर पुलिस से हुई झड़प, नारेबाजी

बस्ती में शास्त्री चौक पर उस समय राजनीतिक तनाव बढ़ गया जब कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मिली राहत को अपनी राजनीतिक जीत बता रहे थे। इसी उत्साह में वे भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालना चाहते थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शास्त्री चौक पर रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग कर दी थी। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। “जब-जब योगी डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे शास्त्री चौक पर गूंज उठे। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। अंबिका सिंह ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी इन दबावों का मजबूती से जवाब दे रहे हैं, जिससे भाजपा घबराई हुई है।


https://ift.tt/CGhJREX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *