DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीच यमुना में गोलियां बरसाने वाला बाहुबली का गुर्गा गिरफ्तार:प्रयागराज में 4 स्टीमर से आए असलहाधारियों ने की थी फायरिंग

प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी चंदू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक बाहुबली पूर्व विधायक का गुर्गा है। इस मामले में वह नामजद आरोपी है, जबकि उसके 20 से 25 अज्ञात साथियों को भी आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 16 फरवरी को हुई थी घटना यह घटना 16 फरवरी को दिन में हुई थी। घूरपुर के बसवार गांव में यमुना नदी में अवैध बालू खनन को लेकर चार स्टीमर से आए असलहाधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। वहां मौजूद मजदूरों का आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से यह घटना अंजाम दी गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिनमें स्टीमर पर सवार दबंग फायरिंग करते नजर आ रहे थे। 2 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की। घूरपुर के बसवार गांव निवासी शिव प्रसाद सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपने मित्र सुभाष निषाद के साथ दोपहर करीब 1:30 बजे यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। तभी महेवा की ओर से चार स्टीमर पर सवार होकर चंदू निषाद अपने 20-25 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। नाव पर सवार रहते हुए उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। गांव के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। अवैध रूप से हो रहा है खनन सूत्रों ने बतायाकी बसवार गांव में यमुना नदी में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है। यहां किसी को भी खनन का पट्टा आवंटित नहीं है। रात और सुबह के समय लगातार खनन किए जाने की बात सामने आ रही है। बालू खनन को लेकर स्थानीय मजदूरों और कथित बालू माफिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव बना रहता है। इस पूरे मामले में खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। कौन है चंदू निषाद चंदू निषाद अरैल का निवासी है और वर्तमान में महेवा, नैनी में रह रहा है। बताया जा रहा है कि वह एक पूर्व बाहुबली विधायक के लिए बालू खनन का काम देखता है। महेवा से बसवार तक यमुना पट्टी में खनन कार्य उसकी देखरेख में होता है। कुछ घाटों पर वैध तो कई स्थानों पर अवैध रूप से बालू खनन किए जाने की चर्चा है। हाल ही में चंदू निषाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने एक मौजूदा विधायक पर फोन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। पुलिस अफसर बोले डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


https://ift.tt/fzVl7gm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *