DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीएलओ को तय समय में नोटिस करें निस्तारण:लखनऊ पश्चिम में डोर-टू-डोर सर्वे का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

लखनऊ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों और सुनवाई केंद्र का दौरा कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण
विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जनपद लखनऊ में डोर-टू-डोर सर्वे कार्य चल रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में स्थित बूथ संख्या 426 और 431 तथा राजाजीपुरम सी-ब्लॉक में बूथ संख्या 398 का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में बने वीआरसी/सुनवाई केंद्र का भी जायजा लिया।

नोटिसों की प्रगति और फॉर्म-6 की स्थिति की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ से जारी किए गए नोटिसों और उनकी सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली। बूथ संख्या 426 के बीएलओ ने बताया कि कुल 112 नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 32 फॉर्म-6 एकत्र कर उन्हें डिजिटाइज कर दिया गया है।

बूथ 431 पर 35 नोटिस अभी शेष
बूथ संख्या 431 के बीएलओ ने जानकारी दी कि यहां कुल 195 नोटिस जारी हुए थे, जिनमें से 35 नोटिसों की सुनवाई अभी शेष है। इस बूथ से 43 फॉर्म-6 कलेक्ट कर डिजिटाइज किए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष नोटिसों की सुनवाई शीघ्र पूरी कर ली जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

मतदाताओं से संवाद, नाम जांचने की अपील
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों से भी संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि कोई पात्र नया मतदाता छूट गया हो तो फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वाएं।

अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।


https://ift.tt/WiAP0l5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *