DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिसंडा में जर्जर दीवार गिरी, बुर्जुग महिला की मौत:मिलाद से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बिसंडा थाना क्षेत्र के दूल्हा थोक गांव में एक जर्जर दीवार गिरने से 56 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब महिला मिलाद कार्यक्रम से घर लौट रही थीं। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय करीम बख्श की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे महिला मिलाद देखने के लिए घर से निकली थीं। बुधवार देर रात लगभग 2 बजे जब वह कार्यक्रम के बाद वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में मंगल पांडे की एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद हुस्न बानो और गुलफिशा बानो ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दीवार का मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद, 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया। मृतका के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं।


https://ift.tt/owN0HFJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *