DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन:इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन को 5 विकेट से हराया, शालिनी सिंह ने बनाए सबसे ज्यादा रन

चौथे स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी देवी सिरौठिया राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला रविवार को उरई पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (महिला) ने इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (महिला) को 5 विकेट से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की कप्तान शालिनी सिंह ने 46 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाए। प्रीति यादव ने 23 रन और ज्योति यादव ने 18 रनों का योगदान दिया। बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान मानसी पंवार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। तनु कश्यप, वंशिका चौधरी, यशी और अंशी को 1-1 सफलता मिली। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विकेटकीपर बल्लेबाज अंशी ने 47 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राधिका पचहरा ने भी 35 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी में मीनाक्षी यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि भार्गवी पांडेय और तनु को 1-1 विकेट मिला। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू को वर्ष 1970 से क्रिकेट के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश निरंजन भईया, विनय कुमार सिंह और पूर्व रणजी खिलाड़ी श्बिजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डीसीए जालौन के अध्यक्ष रविंद्र नायक, जिलाधिकारी, राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के साथ कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


https://ift.tt/1nxid2J

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *