DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिना-नक्शा पास किए 16 बीघा में हो रही प्लाटिंग ध्वस्त:गंगा बैराज, ज्योरा, ख्योरा व सिंहपुर में चला केडीए का बुलडोजर

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर एक्शन लगातार जारी है। अवैध निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध प्रवर्तन (जोन-1बी) के द्वारा लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। टीम के प्लाटिंग एरिया में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को गिराया गया। इन स्थानों पर हुई कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम ख्योरा कटरी गंगा बैराज के किनारे राहुल, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 7.5 बीघा जमीन में की गई अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग को गिराया गया। इसके अलावा ज्यौरा गांव, आजाद नगर व गंगा बैराज से सिंहपुर मोड़ पर महेश, कौशल, दीप चन्द्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 8.5 बीघा जमीन पर प्लाटिंग होती मिली। इसको भी जेसीबी की मदद से गिराया गया। तीन जेसीबी से गिराए खम्भे, पिलर व बाउंड्री केडीए ने बताया कि यह प्लाटिंग बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराये विकसित की जा रही थी। इस प्रकार दो अलग-अलग स्थानों पर अ‌वैध प्लाटिंग साइट पर लगभग 16 बीघे में कार्रवाई की गई। केडीए की कार्रवाई में इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित/अर्द्धनिर्मित/निर्माणाधीन भवन एवं समस्त निशानदेही को 03 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया।
इस मौके पर अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह और थाना-बिठूर पुलिस रही। आठ बीघा अवैध प्लाटिंग चिन्हित विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि थाना-नवाबगंज, कल्यानपुर एवं बिठूर के अन्तर्गत स्थित ग्रामों की लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल की अवैध/अनाधिकृत निर्माण/प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है। इन पर भी जल्द ही सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।आम जनमानस से कहा कि केडीए के क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें। साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करें।


https://ift.tt/7tEkCjM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *